×

मणिपुर में आज एनडीए सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट, कांग्रेस ने व्हिप किया जारी

 

पूर्वोत्तर की राजनीति के लिए सोमवार का दिन बहुत खास रहने वाला है। मणिपुर में सियासी घमासान मचा हुआ है। इसके चलते मणिपुर विधासभा में आज विश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग होनी है। आज होने वाला फ्लोर टेस्ट बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन वाली सरकार का भविष्य तय करेगी। विपक्षी पार्टी कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन ने पिछेल शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

मणिपुर में राजनीतिक घमासान लंबे समय से चल रहा है। इस सियासी खिंचतान को लेकर सोमवार को फैसला होने की संभावना है। भाजपा गठबंधन वाली सरकार के कुछ मंत्री और विधायकों ने सरकार को इस्तीफा सौंप दिया था। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया था। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को सियासी रणनीति पर चर्चा करने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी।

विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग के लिए कांग्रेस की ओर से अपने सभी विधायकों के लिे व्हीप जारी किया गया है। कांग्रेस ने व्हीप के जरिए सभी सदस्यों को सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है। बीजेपी के मुख्य सचेतक टी बिस्वजीत सिंह ने भी पार्टी विधायकों को सत्र में भाग लेने के लिए व्हीप जारी किया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार 30 से ज्यादा सदस्यों का समर्थन हासिल कर विश्वास जीतेगी। हालांकि, सदन में गठबंधन सरकार के पास 29 विधायक हैं। 28 जुलाई को कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ अश्विस प्रस्ताव पेश किया था। 60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा में संख्याबल 53 है। कांग्रेस के पास 24 विधायक हैं।

Read More….
प्रोजेक्ट चीता: LAC पर तैनात हेरोन ड्रोन्स बनेंगे और घातक, मिसाइल और बम से होंगे लैस
Rajasthan: गहलोत गुट की मांग, पायलट खेमे के बागी विधायकों पर हो कार्रवाई