मुंबई, ठाणे और पालघर में हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना
Oct 30, 2026, 17:37 IST
मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है। हालांकि, मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। लोगों को मौसम में होने वाले बदलावों को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।