×

'ये शादी नहीं होने वाली…' वीडियो में देंखे वायरल स्नैपचैट चैट से केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़, पुलिस कर रही जांच

 

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक वायरल स्नैपचैट चैट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित चैट में आरोपी मंगेतर सिया अपनी दोस्त से कहती नजर आ रही है, "ये शादी नहीं होने वाली है।" हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल चैट की सत्यता की जांच की जा रही है और फिलहाल इसे आधिकारिक सबूत नहीं माना गया है।

वायरल चैट में क्या लिखा है?

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/RpteKq8UXVs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/RpteKq8UXVs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के मुताबिक, 25 मई की बताई जा रही स्नैपचैट चैट में सिया अपनी एक दोस्त से शादी की बुकिंग के लिए आधार कार्ड की कॉपी मांगती है।

चैट में कथित तौर पर लिखा है,

"शादी की टिकट के लिए आधार कार्ड फ्रंट-बैक भेज दे, जो होने नहीं वाली लेकिन फिर भी भेज दे।"

यही संदेश अब इस पूरे मामले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चैट असली है या नहीं और इसका मामले से क्या संबंध है।

हत्या का क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे के लोहगढ़ फोर्ट से केतन अग्रवाल को धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

जांच एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया चैट की भी जांच कर रही हैं।

नवंबर में होनी थी शादी

केतन अग्रवाल और सिया की शादी इसी साल नवंबर में तय थी। ऐसे में वायरल चैट में कथित तौर पर शादी न होने की बात सामने आने के बाद मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं।

हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि वायरल चैट की प्रामाणिकता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही इस पर अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

डिजिटल साक्ष्यों पर पुलिस की नजर

जांच अधिकारी अब चैट के स्रोत, समय और उसकी प्रामाणिकता की पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े हर डिजिटल सबूत की फोरेंसिक जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।