×

पुणे में सामने आया ‘राजा रघुवंशी हत्याकांड’ जैसा मामला, फुटेज में जाने मंगेतर और उसके बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

 

महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसकी तुलना इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की हत्या उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने मिलकर की। आरोप है कि दोनों ने केतन को पुणे के लोहागढ़ किले की करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया और इसे हादसा साबित करने की कोशिश की।

ट्रेकिंग के दौरान हुई घटना

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/qaySycYxJmw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/qaySycYxJmw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के मुताबिक, केतन अग्रवाल 18 जून को अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गए थे। ट्रेकिंग के बाद केतन लापता हो गए और बाद में उनका शव खाई से बरामद किया गया। शुरुआती तौर पर इसे दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

14 जून को ही बना ली थी हत्या की साजिश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सिया और चेतन ने कथित तौर पर 14 जून को ही केतन की हत्या की योजना बना ली थी। आरोप है कि दोनों ने लोहागढ़ किले पर पहले भी केतन को मारने की कोशिश की थी। इसके लिए उन्होंने सांप का डर पैदा कर उसे खाई की ओर ले जाने और धक्का देने की योजना बनाई थी, लेकिन उस समय उनका प्रयास सफल नहीं हो पाया।बताया जा रहा है कि उस दौरान केतन को किसी भी साजिश का संदेह नहीं हुआ और वह सामान्य रूप से सिया पर भरोसा करता रहा।

दोबारा ट्रेकिंग का प्लान, फिर दिया वारदात को अंजाम

जांच एजेंसियों के अनुसार, पहली कोशिश नाकाम होने के बाद सिया ने दोबारा ट्रेकिंग का कार्यक्रम बनाया। इसके बाद 19 जून को कथित तौर पर केतन को लोहागढ़ किले की खाई के पास ले जाया गया, जहां उसे धक्का दे दिया गया। करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई।

हादसा दिखाने की कोशिश

पुलिस का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे एक दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, ताकि किसी को हत्या का शक न हो। हालांकि, जांच के दौरान मिले सबूतों और आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस कर रही मामले की गहन जांच

फिलहाल पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी के खिलाफ हत्या और साजिश रचने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या के पीछे क्या वजह थी और क्या इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। यह मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, घटना ने एक बार फिर रिश्तों में विश्वासघात और सुनियोजित अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।