पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़, वीडियो में जाने आरोपी चेतन चौधरी को लोहगढ़ किला ले जाकर कराया गया रीक्रिएशन
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने एक बार फिर अहम कदम उठाया है। मामले में आरोपी और सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी को बुधवार को दोबारा लोहगढ़ किला ले जाया गया, जहां घटना के दिन का रीक्रिएशन किया गया।
पुलिस के अनुसार, 18 जून को हत्या वाले दिन मिले CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति हुडी पहनकर जाता हुआ दिखाई दिया था। जांच एजेंसियों को शक है कि यह व्यक्ति चेतन चौधरी हो सकता है। इसी शक की पुष्टि के लिए पुलिस ने उसे घटनास्थल पर ले जाकर उसकी चाल, बॉडी लैंग्वेज और हुडी पहनने के तरीके का परीक्षण किया।
पुलिस टीम अब इस रीक्रिएशन के वीडियो और पहले मिले CCTV फुटेज का मिलान कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या वही व्यक्ति घटनास्थल पर मौजूद था या नहीं।इससे पहले भी पुलिस ने इसी मामले में सिया गोयल और केतन अग्रवाल को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का पुनर्निर्माण (सीन रीक्रिएशन) किया था, जिसमें कथित तौर पर धक्का देकर गिराने की घटना को दोहराया गया था।
प्री-वेडिंग वीडियो भी वायरल
इसी बीच मामले से जुड़ा एक प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिया, चेतन और उनके परिवार के सदस्य एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो जांच के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।फिलहाल, आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं और दोनों को 3 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और सभी साक्ष्यों को जोड़कर मामले की कड़ी बनाई जा रही है।