×

महाराष्ट्र युवा कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शिवराज मोरे संभालेंगे कमान

 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़े बदलावों के क्रम में अब युवा कांग्रेस को भी नया नेतृत्व मिल गया है। पार्टी ने शिवराज मोरे को महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा को इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया।

शिवराज मोरे को राहुल गांधी के 'बब्बर शेर' के रूप में पार्टी की युवा ब्रिगेड का नेतृत्व सौंपा गया है। बता दें कि जनवरी 2025 में कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब उनके कामकाज से संतुष्ट होकर पार्टी ने उन्हें प्रमोशन देकर पूर्णकालिक अध्यक्ष बना दिया है।

वर्तमान में महाराष्ट्र कांग्रेस की कमान हर्षवर्धन सपकाल के पास है और पार्टी राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए युवा चेहरों को सामने ला रही है। शिवराज मोरे की नियुक्ति को इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।