×

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, वीडियो में जाने मुंबई-पुणे रेल और एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड, 20 ट्रेनें रद्द

 

देश के कई राज्यों में मानसून अब पूरी रफ्तार में है। महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई-पुणे रेल मार्ग और एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड के चलते यातायात प्रभावित हुआ है, जबकि मुंबई में तेज हवाओं और भारी बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/VTfC7SFA2ZQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VTfC7SFA2ZQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

महाराष्ट्र में बारिश से हालात बिगड़े

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हो गया है। मुंबई-पुणे रेल रूट पर करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो स्थानों पर लैंडस्लाइड होने से रेलवे की तीनों लाइनें प्रभावित हो गईं। इसके चलते रेलवे को 20 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड

भारी बारिश का असर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी देखने को मिला। लैंडस्लाइड के कारण एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर यातायात रोकना पड़ा, जिससे लंबा जाम लग गया। प्रशासन की टीमें मलबा हटाने और रास्ता सामान्य करने में जुटी हैं।

मुंबई में 75 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं

मुंबई में रविवार से तेज बारिश के साथ करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के कारण शहर में 142 पेड़ उखड़ गए, जिससे कई इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सरकारी, निजी और नगर निगम के सभी स्कूलों व कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित कर दी है।

वर्क फ्रॉम होम की सलाह

भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए मुंबई प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलने की अपील की है। वहीं निजी कार्यालयों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने को कहा गया है, ताकि सड़कों पर भीड़ कम रहे और किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी लैंडस्लाइड

उधर, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भी भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। भूस्खलन के कारण 6 से 7 वाहन मलबे में दब गए। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे वाहनों को निकालने का काम कर रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रशासन ने जारी की सतर्कता

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।