×

ऑटो रिक्‍शा में पिटबुल डॉग से कटवाया बच्‍चे को, हंसता रहा मालिक, वीडियो देखकर आप भी सहम जाएंगे

 

महाराष्ट्र में मुंबई के मानखुर्द इलाके का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। इस वीडियो में एक शख्स अपने पिटबुल कुत्ते से 11 साल के मासूम बच्चे को जानबूझकर डरा रहा है और कुत्ता उस बच्चे को काट रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस खौफनाक घटना के दौरान कुछ लोग वहाँ हंस रहे थे और वीडियो बना रहे थे, लेकिन किसी ने भी बच्चे की मदद नहीं की। बता दें कि पिटबुल दुनिया के सबसे खतरनाक और जानलेवा कुत्तों में से एक है।

घटना 17 जुलाई की बताई जा रही है। हमजा नाम का एक 11 साल का बच्चा अपने दोस्तों के साथ ऑटोरिक्शा में खेल रहा था। इसी बीच एक बच्चा ज़ोर से चिल्लाया - 'पिटबुल!' पिटबुल वाला एक शख्स, जिसकी पहचान सोहेल खान के रूप में हुई है, उसी ऑटो में चढ़ गया। सभी बच्चे डर के मारे भाग गए, लेकिन हमजा वहीं फंस गया। इसका वीडियो डरावना है।

इसके बाद जो हुआ वह बेहद दर्दनाक था। सोहेल पहले हमजा को पिटबुल से डराता है, फिर कुत्ते को वहीं छोड़ देता है। हमजा अपनी जान बचाने के लिए ऑटो से कूद गया, लेकिन पिटबुल उसका पीछा करता रहा और उसे कई जगहों पर काट लिया।

बच्चे के पिता ने मानखुर्द पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपी सोहेल खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 291 (लापरवाही से खतरा पैदा करना), 125 (जानबूझकर नुकसान पहुँचाना) और 125A (खतरनाक जानवर द्वारा हमला) के तहत मामला दर्ज किया है। विज्ञापन

फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज की असंवेदनशीलता को भी उजागर करती है। जहाँ एक मासूम अपनी जान के लिए संघर्ष कर रहा था, वहीं लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बना रहे थे।