सांगली में दिल दहला देने वाली घटना: चोरी के शक में पिता ने दो बेटियों को दी अमानवीय यातनाएं, एक की मौत
Mar 30, 2026, 15:25 IST
महाराष्ट्र के Sangli से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आटपाडी तहसील के बनपुरी गांव में एक पिता पर अपनी ही दो मासूम बेटियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार, चोरी के शक में आरोपी पिता ने कथित तौर पर अपनी 10 वर्षीय बेटी ऋतुजा (सानिका) और 11 वर्षीय बेटी अनुजा को हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटका दिया और उन्हें पूरी रात यातनाएं दीं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला