×

हत्या से पहले कैफे में बनी थी साजिश, वीडियो में देंखे पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

 

पुणे के चर्चित केतन मर्डर केस में जांच के दौरान एक नया वीडियो सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 17 जून को यानी हत्या से एक दिन पहले मुख्य आरोपी सिया और उसका कथित प्रेमी चेतन चौधरी एक कैफे में मिले थे। न्यूज एजेंसी के अनुसार, पुलिस का दावा है कि इसी मुलाकात के दौरान लोहगढ़ किले पर केतन की हत्या की साजिश को अंतिम रूप दिया गया।

खाई में धक्का देने के लिए पहले से चुनी गई थी जगह

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Fom3fWpM7b0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Fom3fWpM7b0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने लोहगढ़ किले पर उस स्थान की पहले ही पहचान कर ली थी, जहां से केतन को खाई में धक्का देना था। पुलिस के मुताबिक, यदि यह योजना विफल हो जाती और केतन बच जाता, तो 20 जून के बाद उसे सड़क हादसे का रूप देकर मारने की कथित बैकअप योजना भी तैयार की गई थी।

31 मई को आया था हत्या का कथित विचार

पुलिस जांच के अनुसार, 31 मई को सिया अपने मंगेतर केतन के साथ लोहगढ़ किले गई थी। इसी दौरान जब केतन एक खतरनाक जगह पर बैठा था, तब सिया के मन में उसे धक्का देकर मारने का कथित विचार आया। इसके बाद इस योजना को अंजाम देने की तैयारी शुरू हुई।

14 जून को भी हुई थी कथित कोशिश

जांच में यह भी सामने आया है कि 14 जून को भी केतन को खाई में धक्का देने की कथित कोशिश की गई थी। पुलिस का दावा है कि उस समय सिया ने सांप दिखाई देने का बहाना बनाकर घटना को हादसा साबित करने की कोशिश की, लेकिन केतन उस प्रयास में बच गया।

पुलिस जुटा रही है सबूत

पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सामने आए वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अभी सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है।