×

पुणे यूनिवर्सिटी में CJP का बड़ा प्रदर्शन, वीडियो में देंखे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सोनम वांगचुक भी हुए शामिल

 

Savitribai Phule Pune University कैंपस में गुरुवार को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहां कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शिक्षा नीतियों और सरकार के फैसलों के खिलाफ मोर्चा खोला। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक शामिल हुए और हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर अपनी मांगें रखीं।इस प्रदर्शन में प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता Sonam Wangchuk भी शामिल हुए, जिससे आंदोलन को और अधिक समर्थन मिला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग की और शिक्षा नीति में बदलाव को लेकर नारेबाजी की।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/gZhfaZbSz1o?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/gZhfaZbSz1o/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

CJP के संस्थापक दीपके ने अपने संबोधन में दावा किया कि पुणे में जुटी भीड़ दिल्ली के जंतर-मंतर से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन छात्रों की वास्तविक नाराजगी को दर्शाता है और सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें भी रखीं, जिनमें शिक्षा सुधार और पाठ्यक्रम में बदलाव से जुड़े मुद्दे शामिल बताए गए।प्रदर्शन के दौरान NCERT की किताबों में मराठा साम्राज्य का ऐतिहासिक मानचित्र दोबारा शामिल करने की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इतिहास को सही तरीके से प्रस्तुत किया जाना चाहिए ताकि छात्रों को संतुलित शिक्षा मिल सके।

इससे पहले पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक वायरल तस्वीर को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि वह तस्वीर एआई (Artificial Intelligence) द्वारा जनरेट की गई थी और उनका प्रधानमंत्री से कोई व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री से मिलने की प्रक्रिया अत्यंत सख्त होती है, इसलिए ऐसी किसी मुलाकात का दावा सही नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, “मैं प्रधानमंत्री से कैसे मिल सकता हूं? मैं अमेरिका में सिर्फ एक छात्र था।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस तस्वीर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल प्रदर्शन को लेकर प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं छात्र संगठनों के बीच इस आंदोलन को लेकर समर्थन और विरोध दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।