×

ठाणे में खड़ी कार में अचानक खुला एयरबैग, फुटेज में देंखे 25 वर्षीय कार डीलर की मौत; हादसे की जांच शुरू

 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक खड़ी कार में अचानक एयरबैग खुलने से 25 वर्षीय कार डीलर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहित सोनी के रूप में हुई है। पुलिस इस असामान्य हादसे की जांच कर रही है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/E8uFCb3EVm4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/E8uFCb3EVm4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार को काशिमीरा इलाके में हुई, जबकि पुलिस ने इसकी जानकारी शनिवार को सार्वजनिक की। बताया गया कि मोहित सोनी एक करीब 15 साल पुरानी कार के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक कार का सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हो गया और एयरबैग तेज गति से खुल गया।

एयरबैग के तेज झटके से आई गंभीर चोट

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एयरबैग इतनी तेजी से खुला कि उसके तेज झटके से मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अधिक खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें शरीर के किस हिस्से में घातक चोट लगी थी।

कार के पास था वैध फिटनेस सर्टिफिकेट

ठाणे पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि कार पुरानी जरूर थी, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक उसके पास वैध फिटनेस सर्टिफिकेट मौजूद था।

ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों की ली जा रही मदद

पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु (Accidental Death) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने के लिए कि खड़ी कार में एयरबैग अचानक कैसे सक्रिय हुआ, ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।