×

रतलाम में 15 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, कीमत 1.50 लाख रुपए

 

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पिपलौदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 15 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, जब्त की गई एमडी की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की सप्लाई और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।