×

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पेट्रोल भरवाकर लौटते समय हुआ हादसा

 

जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के जग्गाखेड़ी गांव में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय जितेंद्र उर्फ अर्जुन जाट के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।