×

ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, वीडियो में देंखे CBI ने मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी की तैयारी की

 

भोपाल की चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में गुरुवार को बड़ा मोड़ आ गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में ट्विशा शर्मा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें भोपाल स्थित मेनिट (MANIT) परिसर पहुंचाया, जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vN1TS9mjAa4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vN1TS9mjAa4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने गिरफ्तारी की सूचना विशेष जज मनोज कुमार श्रीवास्तव को दे दी है। एजेंसी का कहना है कि गिरिबाला सिंह पर मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सबूतों से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप हैं। इसी आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है।

मेनिट परिसर में बनाया गया कैंप ऑफिस

सीबीआई की टीम ने जांच प्रक्रिया को तेज करने के लिए मेनिट परिसर में ही अस्थायी कैंप ऑफिस बनाया है। अधिकारियों ने कई घंटों तक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की। मेडिकल जांच के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी को जांच के दौरान कुछ ऐसे इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी सबूत मिले हैं, जिनसे सबूत मिटाने या बदलने की आशंका मजबूत हुई।

लंबे समय से चर्चा में है मामला

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला शुरू से ही सुर्खियों में रहा है। परिवार और करीबियों द्वारा कई बार मौत को संदिग्ध बताया गया था। इसके बाद मामले की जांच स्थानीय पुलिस से हटाकर सीबीआई को सौंप दी गई थी। जांच एजेंसी लगातार परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही थी।सीबीआई अधिकारियों का मानना है कि मामले के कुछ अहम तथ्यों को छिपाने की कोशिश की गई थी। इसी कड़ी में गिरिबाला सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि सबूतों से कथित छेड़छाड़ किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में की गई।

कोर्ट में पेशी के दौरान हो सकता है बड़ा खुलासा

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई शुक्रवार को कोर्ट से गिरिबाला सिंह की रिमांड मांग सकती है ताकि मामले में आगे पूछताछ की जा सके। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ से मौत के पीछे की परिस्थितियों और संभावित साजिश से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में रिटायर्ड जज की गिरफ्तारी ने कानूनी और सामाजिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है। अब सभी की नजर शुक्रवार को होने वाली कोर्ट पेशी पर टिकी हुई है, जहां सीबीआई मामले से जुड़े कई अहम खुलासे कर सकती है।फिलहाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच जारी है और सीबीआई हर एंगल से केस की पड़ताल कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है