☰
×

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या का मुख्य आरोपी आगरा से गिरफ्तार, फुटेज में देंखे भोपाल लाते समय पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

 

रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के करीब एक महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मुख्य आरोपी और केयरटेकर वरुण कुमार को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार सुबह भोपाल लाते समय मुगालिया छाप के पास आरोपी ने पुलिस टीम के चंगुल से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने वरुण कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को आगरा से पकड़ा गया था। उसे भोपाल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में मुगालिया छाप के पास उसने पुलिस टीम से बचकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

एक महीने से फरार था आरोपी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/d3NlZQckyD0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/d3NlZQckyD0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद से ही केयरटेकर वरुण कुमार फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भोपाल पुलिस की कई टीमें अलग-अलग राज्यों में भेजी गई थीं। पुलिस ने उसकी तलाश में ग्वालियर, मथुरा, वृंदावन और पंजाब सहित कई जगहों पर दबिश दी थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर निकलने में कामयाब रहा।

CCTV फुटेज से भी नहीं मिली थी सफलता

जांच के दौरान पुलिस के सामने आरोपी के CCTV फुटेज भी आए थे। इन फुटेज के आधार पर उसकी तलाश तेज की गई, लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश कर रही थीं। आखिरकार पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हत्या की वजह का चलेगा पता

आरोपी के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस उससे राकेश अग्रवाल की हत्या को लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि हत्या के पीछे क्या वजह थी और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया। इसके अलावा यह भी जांच की जाएगी कि फरारी के दौरान आरोपी ने किन लोगों की मदद ली और वह किन-किन जगहों पर छिपा रहा।फिलहाल घायल वरुण कुमार का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूछताछ के बाद हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।