इलाज के बहाने की छेड़छाड़… उज्जैन में BMS डॉक्टर पर इंजीनियरिंग की छात्रा ने लगाया आरोप, गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक लड़की ने एक डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि जब उसकी तबीयत खराब हुई तो वह इलाज के लिए अपने घर के पास एक क्लिनिक गई, लेकिन डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया और तुरंत पुलिस स्टेशन गई, जहां डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
पूरी घटना नानाखेड़ा थाने की बताई जा रही है। इंजीनियरिंग की एक स्टूडेंट, जिसकी तबीयत खराब थी, इलाज के लिए आनंद नगर में एस.एस. यादव नाम के एक BMS डॉक्टर के पास गई थी। डॉक्टर खुद एक मेडिकल क्लिनिक चलाते हैं। इलाज के दौरान उसे लगा कि डॉक्टर उसे गलत इरादे से छू रहा है, इसलिए उसने विरोध किया। उसके विरोध से क्लिनिक में हंगामा हो गया और कुछ लोग इकट्ठा हो गए।
डॉक्टर गिरफ्तार
इसके बाद स्टूडेंट नानाखेड़ा थाने गई और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया। नानाखेड़ा थाना इंचार्ज नरेंद्र यादव ने बताया कि इंजीनियरिंग की स्टूडेंट ने शिकायत की थी कि डॉक्टर ने इलाज की आड़ में उसके साथ छेड़छाड़ की और डॉक्टर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में नानाखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस यह भी जानकारी इकट्ठा कर रही है कि डॉक्टर की हरकतों का कोई और शिकार हुआ है या नहीं।
इंजीनियरिंग स्टूडेंट से छेड़छाड़ पर हुए हंगामे के बाद, आस-पास के लोग क्लिनिक पर जमा हो गए। डॉ. एस.एस. यादव अपने क्लिनिक में स्टूडेंट का इलाज करने के बहाने उसे छू रहे थे। विरोध के कारण हंगामा हो गया। डॉक्टर ने लोगों को समझाने की कोशिश की और दावा किया कि स्टूडेंट झूठे आरोप लगा रही है, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। अब उसे जेल भेज दिया गया है।