टी. प्रतीक राव बने स्मार्ट सिटी ग्वालियर के CEO, अपर आयुक्त के दायित्वों के साथ संभालेंगे नई जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए टी. प्रतीक राव को स्मार्ट सिटी ग्वालियर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी यानी CEO नियुक्त किया है। राव वर्तमान में ग्वालियर नगर निगम में अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। नई नियुक्ति के बाद वे अपर आयुक्त के दायित्वों के साथ स्मार्ट सिटी CEO की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद स्मार्ट सिटी से जुड़े विकास कार्यों और परियोजनाओं की निगरा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी।
स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों की होगी निगरानी
ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें सड़क विकास, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाएं, डिजिटल सेवाएं और शहर के सौंदर्यीकरण जैसे काम शामिल हैं। CEO के तौर पर टी. प्रतीक राव इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर विकास कार्यों को गति देने का काम करेंगे।
नगर निगम के अनुभव का मिलेगा फायदा
टी. प्रतीक राव पहले से ग्वालियर नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में उन्हें शहर के प्रशासनिक कामकाज और स्थानीय विकास योजनाओं का अनुभव है। इसी अनुभव का फायदा उन्हें स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के संचालन में मिलने की उम्मीद है।नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें एक ओर नगर निगम के दायित्वों को संभालना होगा, वहीं दूसरी ओर स्मार्ट सिटी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की निगरानी भी करनी होगी।
परियोजनाओं को समय पर पूरा करना चुनौती
स्मार्ट सिटी CEO के सामने प्रमुख चुनौती शहर में चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने की होगी। इसके साथ ही विकास कार्यों की गुणवत्ता, बजट और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी निगरानी रखनी होगी।सरकार की इस नियुक्ति के बाद उम्मीद की जा रही है कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी की योजनाओं में प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा और लंबित कार्यों को गति मिलेगी।