इस्लाम छोड़ अपनाया सनातन! शादी के बाद MP की शिफा बनी शानवी, बताई धर्म परिवर्तन की चौकाने वाली वजह
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक मुस्लिम युवती सनातन से प्रभावित होकर घर लौट आई है। उसका कहना है कि सनातन में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। मुस्लिम युवती ने एक हिंदू युवक से विवाह भी किया है। यह विवाह एक मंदिर में हुआ। सनातन में लौटने के बाद उसने अपना नाम भी बदल लिया है।
सनातन में घर लौटने वाली इस युवती का नाम शिफा था। सनातन में लौटने के बाद उसने अपना नाम बदलकर शान्वी रख लिया है। यह घर वापसी बुधवार (30 जुलाई 2025) को खंडवा में हुई। युवती ने इस्लाम धर्म त्यागकर राहुल वर्मा नामक युवक से विवाह किया। यह विवाह खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में हुआ। यहाँ शान्वी ने महादेव का रुद्राभिषेक भी किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिफा राईन मध्य प्रदेश के खंडवा छतरपुर की रहने वाली हैं। राहुल वर्मा के साथ उनका विवाह महादेवगढ़ मंदिर में पंडित अश्विन खेड़े ने सनातन रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया। विवाह के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने मंगल गीत गाए।सिरपुर निवासी कृष्णा पटेल ने नवविवाहित जोड़े को श्री रामचरित मानस भेंट कर कन्यादान किया। शिफा ने बताया कि वह बचपन से ही सनातन धर्म की ओर आकर्षित थीं।
शिफा ने बताया कि बचपन से ही हिंदू देवी-देवता उनके सपनों में आकर उन्हें आशीर्वाद देते थे। इसीलिए उन्होंने सनातन धर्म में आस्था रखना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। इस धर्म में महिलाओं को माता सीता और माता दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। उन्हें यह सब देखकर बहुत अच्छा लगा।
शिफा ने सनातन धर्म से प्रभावित होकर अपनी इच्छा से राहुल वर्मा से विवाह किया। उन्होंने कहा, "मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से महादेवगढ़ के बारे में बहुत कुछ सुना था। इसलिए मैंने संकल्प लिया था कि मैं महादेवगढ़ मंदिर जाकर ही विवाह करूँगी। भोलेनाथ ने मेरी मनोकामना पूरी की। अब उनका आशीर्वाद हम दोनों पर बना रहेगा।"