राजगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: वीडियो में जाने 12 साल की बेटी को 12 लाख में बेचा, कई बार हुआ दुष्कर्म
राजगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला माला सामने आया है। यहां एक मां और उसके सौतेले पति पर अपनी ही 12 साल की बेटी को 12 लाख रुपए में बेचने का आरोप लगा है। इस मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची की शादीके बदले करीब 8 लाख रुपए नकद और 4 लाख रुपए के जेवर लिए थे। इसके बाद नाबालिग की जबरन शादी करा दी गई। आरोप है कि शादी की पहली रात ही आरोपी पति भोला उर्फ भोलाराम ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि बच्ची के सौतेले पिता पवन उर्फ परमाल गुर्जर ने भी कई बार उसके साथ रेप किया। पीड़िता लंबे समय तक डर और धमकियों के साए में यह सब सहती रही। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसे लगातार चुप रहने के लिए डराया जाता था, इसलिए वह किसी को कुछ नहीं बता पाई।
कुछ समय बाद आरोपी पवन गुर्जर उसकी मां को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद मामला धीरे-धीरे सामने आया और पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूरे मामले का मास्टरमाइंड अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और मानव तस्करी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बच्ची को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है।