×

 Ratlam ​​​​​​​इंदौर ग्रुप के कैडेट्स ने स्वर्ण रजत और कांस्य पदक जीता

 
मध्य प्रदेश न्यूज़  इंटर ग्रुप शूटिंग स्पर्धा में एनसीसी  इंदौर ग्रुप के अधीनस्थ 21 मप्र बटालियन रतलाम की कैडेट संध्या डोडिया शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय ने स्पर्धा में फायरिंग की प्रोन पोजिशन में रजत पदक तथा फायरिंग की ही 3 पी पोजिशन में भी रजत पदक प्राप्त किया। कैडेट ने विभिन्न श्रेणियों में 1 स्वर्ण, 2 रजत तथा 1 कांस्य पदक जीता। स्पर्धा 9 से 15 सितंबर तक जबलपुर में हुई। 


इसके साथ इंदौर ग्रुप के अधीनस्थ 05 मप्र स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच की कैडेट आरती अहीर ने फायरिंग की। मप्र व छत्तीसगढ़ डायरेक्टोरेट की टीम में जगह बनाई। अब वह महू में मप्र व छत्तीसगढ़ डायरेक्टोरेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रोन पोजिशन में स्वर्ण पदक तथा फायरिंग की ही 3 पी पोजिशन में कांस्य पदक जीता। उक्त दोनों कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए  कैडेट्स की विशेष उपलब्धि पर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, इंदौर के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर आकाशदीप भनोट, कमान अधिकारी कर्नल एचपीएस अहलावत, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एनजेएस सिधु सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया।