×

ट्विशा शर्मा मौत केस में नया मोड़: वीडियो में जाने ‘प्रेग्नेंसी एंगल’ पर CBI का फोकस, डिजिटल सबूतों से मिले अहम संकेत

 

अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) अब मामले में ‘प्रेग्नेंसी एंगल’ को केंद्र में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। जांच एजेंसी को अब तक की पूछताछ और डिजिटल एविडेंस से ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे यह संभावना मजबूत हुई है कि ट्विशा और उनके पति समर्थ के बीच चल रहा विवाद प्रेग्नेंसी से जुड़ा हुआ था।सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए डिजिटल रिकॉर्ड और बातचीत से पता चला है कि दोनों के रिश्तों में तनाव की एक बड़ी वजह गर्भावस्था को लेकर पैदा हुए सवाल थे। बताया जा रहा है कि समर्थ ने ट्विशा से पूछा था, “तुम प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हो? यह किसका बच्चा है?” जांच एजेंसी इस बातचीत और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/WVJWMAeROZM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WVJWMAeROZM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सास ने मीडिया के सामने किया था बड़ा खुलासा

मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने मीडिया से बातचीत में प्रेग्नेंसी को लेकर अहम जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि गर्भावस्था पति-पत्नी के बीच का निजी मामला था, लेकिन यह भी स्वीकार किया था कि ट्विशा और समर्थ ने आपसी सहमति से 30 अप्रैल को प्रेग्नेंसी टर्मिनेट कराई थी।गिरिबाला सिंह के इस बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया था। अब CBI यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गर्भपात के बाद दंपति के रिश्तों में क्या बदलाव आए और क्या इसका संबंध ट्विशा की मौत से जुड़ता है।

गर्भपात के बाद मानसिक तनाव में थीं ट्विशा

परिवार की ओर से दिए गए बयानों के अनुसार, प्रेग्नेंसी टर्मिनेट होने के बाद ट्विशा मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं। बताया गया है कि उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए परिवार उन्हें भोपाल के एक वरिष्ठ मनोचिकित्सक (साइकेट्रिस्ट) के पास भी लेकर गया था।सूत्रों का कहना है कि CBI अब ट्विशा के मेडिकल रिकॉर्ड, डॉक्टरों की राय और उनके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। एजेंसी यह समझने का प्रयास कर रही है कि क्या मानसिक तनाव उनकी मौत की परिस्थितियों से किसी तरह जुड़ा हुआ था।

डिजिटल एविडेंस की हो रही गहन जांच

जांच एजेंसी मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल सबूतों की फोरेंसिक जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इन रिकॉर्ड्स से दंपति के संबंधों, विवादों और मौत से पहले की परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सकती है।CBI उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है जो ट्विशा और समर्थ के करीबी थे। एजेंसी यह जानने का प्रयास कर रही है कि गर्भावस्था, उसके समापन और उसके बाद दोनों के बीच संबंधों में आए बदलावों का वास्तविक स्वरूप क्या था।

मौत के रहस्य से जुड़ सकता है प्रेग्नेंसी एंगल

फिलहाल जांच एजेंसी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, लेकिन अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर ‘प्रेग्नेंसी एंगल’ को मामले की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। CBI यह पता लगाने में जुटी है कि क्या गर्भावस्था और उससे जुड़े विवादों का ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से कोई सीधा संबंध है।

जांच अभी जारी है और एजेंसी का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में फोरेंसिक रिपोर्ट, मेडिकल दस्तावेज और डिजिटल सबूत इस हाई-प्रोफाइल मामले में कई अहम खुलासे कर सकते हैं।