×

'लापता लेडीज' अभिनेता सतेंद्र सोनी का आरोप- शूटिंग के बाद नहीं मिला मेहनताना, वीडियो में देंखे सोशल मीडिया पर रोते हुए बयां किया दर्द

 

फिल्म 'लापता लेडीज' से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने एक फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पर धोखाधड़ी, मेहनताना नहीं देने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बावजूद उन्हें तय भुगतान नहीं किया गया। सोशल मीडिया पर उनका भावुक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया।

सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शूटिंग खत्म होने के बाद भी उन्हें पारिश्रमिक नहीं दिया गया और पैसे मांगने पर कथित तौर पर धमकियां दी गईं, जिससे वे मानसिक तनाव में आ गए।

'पेड़ पालकी' की शूटिंग के लिए गए थे मैहर

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/E8uFCb3EVm4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/E8uFCb3EVm4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सतेंद्र के अनुसार, उन्हें फिल्म 'पेड़ पालकी' की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के मैहर बुलाया गया था। उन्होंने लगातार आठ दिन तक शूटिंग की, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। उनका कहना है कि जब उन्होंने मेहनताना मांगा तो उन्हें कथित तौर पर धमकाया गया, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती साझा की।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

अभिनेता का वीडियो सामने आने के बाद मैहर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने सतेंद्र सोनी और उनके साथियों को सुरक्षित मुंबई रवाना कराया। मुंबई पहुंचने के बाद सतेंद्र ने सोशल मीडिया पर पुलिस और उनकी मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद भी किया।

मामले की जांच जारी

फिलहाल, सतेंद्र सोनी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, इस मामले में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।