×

मां बगलामुखी मंदिर के पास बड़ा हादसा: बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार, फुटेज में देंखे 8 की मौत

 

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले को पार करते समय श्रद्धालुओं से भरी एक कार तेज पानी के बहाव में बह गई। हादसे में कार सवार सभी 8 श्रद्धालुओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे। मंदिर के समीप बरसाती नाले को पार करते समय कार अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले के पानी में बह गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/kGieyrn0iPA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/kGieyrn0iPA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन की टीम शवों को बाहर निकालने के साथ उनकी पहचान की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि इलाके में बारिश के बाद बरसाती नाले में पानी का बहाव काफी तेज हो गया था। इसी दौरान श्रद्धालुओं की कार नाले के पास पहुंची। तेज बहाव के बीच कार आगे बढ़ी तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गई। देखते ही देखते कार पानी के तेज बहाव में दूर चली गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू और पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के संबंध में आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी। बरसाती नालों में तेज बहाव के दौरान वाहन लेकर जाने का जोखिम एक बार फिर इस हादसे से सामने आया है।