×

बरगी डैम में बड़ा हादसा, तेज आंधी से क्रूज डूबा, वीडियो में देंखे 9 शव बरामद, कई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी और खराब मौसम के कारण पलटकर डूब गया। यह दर्दनाक घटना करीब शाम 5 बजे के आसपास हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्रशासन के अनुसार, अब तक इस हादसे में 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 28 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि, अभी भी 9 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद से ही लगातार तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Z2GoR8SnWUw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Z2GoR8SnWUw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के मुताबिक, क्रूज में उस समय लगभग 43 से 47 पर्यटक सवार थे। हैरान करने वाली बात यह है कि आधिकारिक तौर पर केवल 29 लोगों के टिकट ही जारी किए गए थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ, जहां अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं के चलते क्रूज असंतुलित होकर डूब गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ अब राष्ट्रीय स्तर की आपदा राहत टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। भारतीय सेना (आर्मी) के जवान भी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में लगातार सहयोग कर रहे हैं।रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज करने के लिए हैदराबाद से एक विशेष टीम और हेलिकॉप्टर भी रवाना किया गया है। वहीं, कोलकाता से पैरामिलिट्री की एक विशेष टीम पहले ही जबलपुर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान में जुट गई है।

डूबे हुए क्रूज को निकालने के लिए भारी मशीनरी का सहारा लिया जा रहा है। हाइड्रॉलिक उपकरणों और पोकलेन मशीनों की मदद से लगभग 20 फीट गहरे पानी में फंसे क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। गोताखोरों की टीमें भी लगातार पानी के भीतर तलाशी अभियान चला रही हैं।

प्रशासन का कहना है कि मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण यह हादसा हुआ, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया गया था या नहीं।इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। लापता लोगों के परिजन मौके पर पहुंचकर अपनों की तलाश में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक हर संभव व्यक्ति को खोज नहीं लिया जाता।