×

चांदी की चप्पल पहनती थी लेडी तांत्रिक, लड़की का अश्लील वीडियो बनाया, 1 करोड़ 30 लाख वसूले, फुटेज में जानें कैसे हुई मास्टरमाइंड गिरफ्तार

 

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग गिरोह का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया को अपराध का हथियार बनाकर एक युवती को अपने जाल में फंसाया और उससे करोड़ों रुपये की वसूली कर ली।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/ZoFqbIfZIrw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ZoFqbIfZIrw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर पहले पीड़िता से संपर्क साधा, फिर उसे झांसे में लेकर अश्लील फोटो और वीडियो तैयार किए। इसके बाद इसी सामग्री को वायरल करने की धमकी देकर लगातार दबाव बनाया गया और कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये की वसूली की गई।

इस मामले में पुलिस ने आकाश चौहान और उसकी पत्नी आयुषी चौहान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, यह पूरा गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था और वसूली गई रकम से लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहा था।

गिरोह की मास्टरमाइंड बताई जा रही आयुषी चौहान को लेकर पुलिस ने बताया कि वह ठगी के पैसों से महंगे शौक पूरे करती थी। वह चांदी की चप्पल पहनती थी और चांदी का पर्स रखती थी, जिससे वह अपने रुतबे का प्रदर्शन करती थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी आलीशान जिंदगी सोशल मीडिया पर भी दिखाते थे।

जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपी अपने अपराधबोध को कम करने और “पाप न लगे” इस सोच के तहत देश-विदेश के मंदिरों में दान-पुण्य और भंडारे भी करवाते थे। पुलिस इसे अपराध और आडंबर का मिला-जुला रूप मानकर जांच कर रही है।

अशोकनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, अब तक इस मामले में करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति, नकदी और लग्जरी सामान जब्त किया जा चुका है। बाकी संपत्तियों और नेटवर्क की भी जांच जारी है, क्योंकि आशंका है कि गिरोह के तार अन्य राज्यों तक फैले हो सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए होने वाले इस तरह के साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां अपराधी भरोसे का फायदा उठाकर लोगों को निशाना बनाते हैं। इस मामले ने एक बार फिर डिजिटल सुरक्षा और जागरूकता की जरूरत को उजागर किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना भी जताई जा रही है।