×

'काला हिरण' फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तान से धमकी, वीडियो में कहा- फिल्म रिलीज की तो बम से उड़ा देंगे

 

मध्यप्रदेश के दतिया में फिल्म 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तान के नंबरों से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को पाकिस्तानी आतंकी बताने वाले शहजाद भट्टी ने व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो संदेश भेजकर फिल्म रिलीज नहीं करने की चेतावनी दी।धमकी भरे संदेशों में कथित तौर पर कहा गया कि यदि फिल्म रिलीज की गई तो अमित जानी को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/1qiJMxQj_no?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1qiJMxQj_no/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, नोएडा निवासी अमित जानी श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में दर्शन करने के लिए दतिया पहुंचे थे। वह शहर के एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और धमकी भरे संदेश आने शुरू हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद दतिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले नंबरों और संदेशों की तकनीकी जांच कर रही है। साथ ही मामले की जानकारी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को भी दे दी गई है, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम पर नजर रखनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धमकी देने वाले की वास्तविक पहचान क्या है और उसके पीछे क्या उद्देश्य था।