ट्विशा केस में दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ी, CBI कोर्ट में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी
ट्विशा केस में मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मामले के दोनों आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल रिमांड) 11 अगस्त तक बढ़ाने का आदेश दिया।
ट्विशा पक्ष के अधिवक्ता शुभांग दीक्षित ने बताया कि कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान जांच की प्रगति और अन्य कानूनी पहलुओं पर विचार किया। इसके बाद दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।
सुनवाई के दौरान ट्विशा के पिता और भाई भी सीबीआई कोर्ट में मौजूद रहे। उन्होंने अदालत की पूरी कार्यवाही को करीब से देखा। परिवार की ओर से लगातार मामले की निष्पक्ष और तेज सुनवाई की मांग की जा रही है ताकि जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
गौरतलब है कि यह मामला लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है और इसकी जांच सीबीआई कर रही है। एजेंसी मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल अदालत के आदेश के बाद दोनों आरोपी 11 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। अब सभी की नजर अगली सुनवाई पर टिकी है, जहां मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया को लेकर आगे की दिशा तय हो सकती है।