×

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले विवाद, फुटेज में देंखे पुलिस ने लगाईं 31 सुरक्षा शर्तें

 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले अनुमति और आयोजन स्थल को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने इसकी तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी। इसके बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने आईडीए के मैदान को कार्यक्रम के लिए चुना। मैदान के शुल्क को लेकर भी अतिरिक्त भुगतान का मामला सामने आया। आईडीए ने कार्यक्रम के लिए पांच शर्तें रखीं। अब पुलिस की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 31 शर्तें लगाई गई हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/LHoGfZjb3Ow?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/LHoGfZjb3Ow/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए हैं। इसमें भीड़ प्रबंधन, प्रवेश व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े नियम शामिल हैं। पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के समय हुई सुरक्षा चूक का भी हवाला दिया है। इसके आधार पर कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरतने की बात कही गई है।कांग्रेस ने पुलिस की सभी शर्तों का पालन करने की बात कही है। हालांकि, पार्टी नेताओं ने अनुमति और आयोजन को लेकर सामने आ रही अड़चनों पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने इन घटनाक्रमों को विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया।

कमलेश्वर पटेल ने आरोप लगाया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही भाजपा की ओर से अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के जिन शहरों में यह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, वहां किसी न किसी स्तर पर अड़चनें सामने आई हैं।कांग्रेस का कहना है कि इंदौर में भी कार्यक्रम को लेकर सामने आई सभी प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी शर्तों का पालन किया जाएगा। अब 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से तय व्यवस्थाओं के बीच आयोजन पर सभी की नजर है।