×

MP में मचा सियासी बवाल!...तो इसलिए खतरे में आई कमलनाथ सरकार

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से बीजेपी पर कांग्रेस पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह का ये बयान उस समय निकलकर देश के सामने आया है, जब कमलनाथ सरकार के मंत्री तरुण भनोट, जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों को गुरुग्राम के एक होटल में विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगागया है। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने को लेकर कांग्रसे ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है।

वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह हॉर्स ट्रेडिंग का बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि गुरुग्राम के एक होटल में बीजेपी ने 10 से 11 विधायकों को रखा था। साथ ही कहा कि बीजेपी के चंगुल से 6 विधायकों को मुक्त करा लिया गया है। अब महज 4 विधायक बीजेपी के कब्जे में हैं। इसके बीच गुरुग्राम में मंगलवार पूरी रात सियासी उठापठक चलती रही।

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के विधायकों को भाजपा 25-30 करोड़ का लालच देकर अपने जाल में फंसा रही है। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ सरकार के विधायकों को गुरुग्राम की होटल में धोखा देकर लागया गया था। भाजपा पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ गुंडागर्दी के भी आरोप लगाए गए हैं। मध्यप्रदेश के ये विधायक गुरुग्राम के मानेसर के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में रुके हुए थे। कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजापा इन विधायकों को धनबल का लालच देकर होटल में ठहराया है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि बीजेपी विधायकों को अपने पाले में शामिल कर कमलनाथ सरकार को गिराने में लगी है।

Read More…

Rajasthan: उद्योगों में कोरोना का संक्रमण! इंडस्ट्री को 2000 करोड़ का हुआ नुकसान
MP में मचा सियासी बवाल!…तो इसलिए खतरे में आई कमलनाथ सरकार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। दिग्विजय सिंह के बयान के बाद कमलनाथ सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है। दिग्विजय सिंह ने गुरुग्राम के एक होटल में 10 से 11 विधायकों को रखने का बीजेपी पर आरोप लगाया था। MP में मचा सियासी बवाल!...तो इसलिए खतरे में आई कमलनाथ सरकार