×

ईंधन बचत की अपील के बीच सियासी घमासान, नेताओं के काफिलों पर सवाल, फुटेज में देखें मध्य प्रदेश में कई जगह दिखी वीआईपी मूवमेंट

 

10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अधिक इस्तेमाल और कार पूलिंग की अपील के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। प्रधानमंत्री ने वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन की बचत को लेकर नागरिकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील की थी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vebnnenBAJM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vebnnenBAJM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस अपील के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने काफिले में से पांच वाहनों की कटौती कर एक प्रतीकात्मक कदम उठाया। इसे ईंधन बचत और सादगी की दिशा में संदेश देने वाला कदम माना गया।

हालांकि इसके विपरीत, राज्य में कई स्थानों से ऐसे दृश्य सामने आए हैं, जहां दर्जा प्राप्त मंत्री और अन्य राजनीतिक नेता भारी वाहनों के काफिले के साथ कार्यक्रमों में पहुंचते दिखाई दिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदेशभर में करीब 8 अलग-अलग स्थानों पर नेताओं के बड़े काफिलों और वाहन रैलियों की तस्वीरें सामने आई हैं।

इन घटनाओं के चलते राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि एक ओर जहां केंद्र सरकार ईंधन बचत और संयमित उपयोग की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़े काफिलों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कुल 9 ऐसे मामलों की जानकारी सामने आई है, जिनमें प्रधानमंत्री की अपील के बावजूद नेताओं ने बड़े स्तर पर वाहनों के साथ आवागमन किया। इन घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं और लोग सार्वजनिक जीवन में उदाहरण प्रस्तुत करने की अपेक्षा जता रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की बचत केवल आम जनता तक सीमित न होकर जनप्रतिनिधियों और सरकारी प्रतिनिधियों के लिए भी समान रूप से लागू होनी चाहिए, ताकि संदेश प्रभावी रूप से समाज तक पहुंचे। फिलहाल यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है और आने वाले दिनों में इस पर और प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।