एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में लीगल एड सिस्टम पर उठे सवाल, वीडियो में जाने जांच की मांग तेज
भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में अब कानूनी सहायता व्यवस्था (Legal Aid System) की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में शिकायतकर्ता की ओर से कुछ लीगल एड वकीलों और एक अधिकारी की भूमिका की जांच की मांग की गई है।
मृतका ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (Madhya Pradesh State Legal Services Authority) और चीफ जस्टिस विवेक रूसिया को एक शिकायत भेजी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता देने के लिए नियुक्त कुछ लीगल एड वकील कथित रूप से आरोपी पक्ष का समर्थन करते हुए पाए गए हैं।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इन वकीलों की भूमिका आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के पक्ष में सक्रिय दिखाई दी, जिससे निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।आरोपों के अनुसार, यह भी दावा किया गया है कि संबंधित वकीलों की नियुक्ति उस समय हुई थी जब गिरिबाला सिंह भोपाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थीं, जिससे मामले में हितों के टकराव (conflict of interest) की आशंका जताई जा रही है।
इस पूरे मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लीगल एड सिस्टम का दुरुपयोग हुआ है या नहीं।फिलहाल यह मामला न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और आगे की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।