×

महाकाल मंदिर में सगाई की रील बनाना पड़ा भारी, दिल्ली के युवक-युवती का वीडियो वायरल

 

महाकाल मंदिर में सोशल मीडिया रील बनाने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। प्रतिबंध के बावजूद मंदिर परिसर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बार दिल्ली से आए एक युवक और युवती ने मंदिर में न सिर्फ रील बनाई, बल्कि भगवान के दर्शन के दौरान एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई का वीडियो भी शूट कर लिया।यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर पोस्ट होने के बाद तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दोनों युवक-युवती हाथ पकड़कर मंदिर परिसर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वे गणेश मंडपम के पहले बैरिकेड के पास पहुंचते हैं और दर्शन के दौरान एक-दूसरे को डिब्बे से अंगूठी निकालकर पहनाते नजर आते हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/MzpGsJQhQWw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MzpGsJQhQWw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सबसे हैरानी की बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी ने भी उन्हें वीडियो बनाने या इस तरह की गतिविधि करने से नहीं रोका। जबकि मंदिर प्रशासन पहले ही मंदिर परिसर में मोबाइल से वीडियो और रील बनाने पर प्रतिबंध लगा चुका है।मामले के सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आया। शुरुआती जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रहे युवक और युवती को मंदिर के एक पुजारी के माध्यम से प्रवेश मिला था। इतना ही नहीं, वीडियो किसी सहायक द्वारा बनाए जाने की भी बात सामने आई है।

अब मंदिर प्रशासन की आईटी शाखा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ सहयोग करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।मंदिर प्रशासन ने साफ कहा है कि धार्मिक स्थल की मर्यादा बनाए रखना सभी श्रद्धालुओं की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह की गतिविधियां मंदिर के नियमों और परंपराओं के खिलाफ हैं।

गौरतलब है कि महाकाल मंदिर में पहले भी कई श्रद्धालुओं द्वारा रील और वीडियो बनाने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद प्रशासन ने मोबाइल उपयोग और वीडियोग्राफी को लेकर सख्त नियम लागू किए थे। बावजूद इसके लगातार ऐसे मामले सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।