×

महंगे मोबाइल और लग्जरी रील्स देख युवक को समझा करोड़पति, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे 19 वर्षीय व्यापारी पुत्र का किया अपहरण; 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

 

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सोशल मीडिया की दिखावटी लाइफस्टाइल एक युवक के लिए मुसीबत बन गई। महंगे मोबाइल और लग्जरी लाइफ की रील्स देखकर बदमाशों ने 19 वर्षीय युवक को करोड़पति समझ लिया और उसका अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांग ली। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। अब इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोशल मीडिया देखकर बनाया अपहरण का प्लान

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/RpteKq8UXVs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/RpteKq8UXVs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने युवक की सोशल मीडिया रील्स देखी थीं, जिनमें वह महंगे मोबाइल और लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाता था। इसी वजह से उन्हें लगा कि युवक का परिवार काफी संपन्न है और फिरौती के रूप में बड़ी रकम मिल जाएगी। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने कहा, "हमें लगा था बहुत पैसा मिलेगा, लेकिन धोखा हो गया।"

19 वर्षीय युवक का किया था अपहरण

घटना 27 जून की है। पन्ना जिले के पवई कस्बे के कपड़ा व्यापारी राजेश डेंगरे के 19 वर्षीय बेटे अंशुल उर्फ कान्हा डेंगरे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।अपहरण के कुछ देर बाद ही परिवार के पास फोन आया और युवक की रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

पुलिस ने कुछ घंटों में कराया रेस्क्यू

परिजनों ने तुरंत पवई थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निवेदिता नायडू के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई।पुलिस ने तकनीकी निगरानी और अन्य इनपुट्स के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में अंशुल को सुरक्षित बरामद कर लिया। हालांकि उस समय आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

लगातार की गई जांच और छापेमारी के बाद पुलिस ने अपहरण में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर दिख रही लाइफस्टाइल देखकर उन्होंने अपहरण की साजिश रची थी।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।