×

Dharwad Road Accident: कर्नाटक हादसे में 11 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक….

 

कर्नाटक से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मामला धारवाड़ जिले के इटिगट्टी गांव से निकलकर आया है जहां सड़क हादसे में शुक्रवार को 9 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हादसे का शिकार अधिकतर लोग दावनगेरे जिले के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, सभी लोग टैंपों में सवार होकर जा रहे थे। इस बीच ट्रक की चपेट में आए टैंपो से ये लोग हादसे का शिकार हो गए।

हादसे में ट्रक ड्राइवर सहित 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटनास्थल पर हादसे को देख हर किसी की रूह कांप उठी। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने चीख पुकार सुनकर मदद के लिए दौड़े लेकिन तब तक 11 लोगों की जान जा चुकी थी। हालांकि, घटना स्थल से 5 लोगों को जिंदा बचा लिया गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, जहां मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सड़क हादसे पर शोक जताते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि कर्नाटक के धारवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी सांत्वना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Read More…
UP EleCtion 2022: मायावती का बड़ा ऐलान, UP और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा….
Farmers Protest Updates: दिल्ली की सड़कों पर उतरे राहुल-प्रियंका, राजभवन घेरने की तैयारी….