×

कर्नाटक मंत्री के ‘टिप’ वाले बयान पर विवाद, वीडियो में बोले- ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी को सम्मान में कुछ देना गलत नहीं

 

कर्नाटक के मंत्री केएम शिवलिंगेगौड़ा के सरकारी अधिकारियों को ‘टिप’ देने संबंधी बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर कोई सरकारी अधिकारी समय पर और ईमानदारी से अपना काम करता है, तो खुशी से सम्मान के तौर पर उसे कुछ देना गलत नहीं है। मंत्री के इस बयान का कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने ही विरोध किया। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया।

कार्यक्रम में ही उठे सवाल

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/W9n-W4YB2bg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/W9n-W4YB2bg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मंत्री के बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सवाल उठाया कि जब सरकारी कर्मचारियों को उनके काम के लिए सरकार की ओर से वेतन दिया जाता है, तो उन्हें अलग से पैसे देने की जरूरत क्यों है। इस दौरान मंत्री के बयान को लेकर सवाल-जवाब भी हुए।वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे सरकारी अधिकारियों को अतिरिक्त पैसे देने की प्रथा को सामान्य बनाने वाला बयान बताया और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाजपा MLC सीटी रवि ने भी उठाए सवाल

मंत्री के बयान पर भाजपा MLC सीटी रवि ने भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार लोगों से सरकारी अधिकारियों के रिश्वत मांगने पर शिकायत करने के लिए कहती है, जबकि दूसरी ओर सरकार के मंत्री अधिकारियों को पैसे देने की बात कर रहे हैं।सीटी रवि ने मंत्री के बयान को लेकर सरकार की नीति और उसके संदेश पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि अगर किसी अधिकारी को उसके काम के लिए पहले से वेतन मिलता है, तो उसे अलग से पैसे देने की बात क्यों कही जा रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

मंत्री के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया। लोगों के बी इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि सरकारी काम करने वाले अधिकारियों को ‘टिप’ देने की बात को किस संदर्भ में देखा जाना चाहिए।मामले को लेकर आलोचना करने वालों का कहना है कि सरकारी सेवा के बदले किसी अधिकारी को अतिरिक्त राशि देने की बात भ्रष्टाचार और रिश्वत के बीच की सीमा को लेकर भ्रम पैदा कर सकती है। वहीं, मंत्री के बयान का वास्तविक आशय अधिकारियों के अच्छे काम के लिए सम्मान व्यक्त करने से जुड़ा बताया जा रहा है।