×

कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक बदलाव: सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर, वीडियो में जाने डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री

 

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। शुक्रवार को बेंगलुरु पहुंचे राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया।अब राज्य के मौजूदा डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि नई सरकार के गठन तक सिद्धारमैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/MzpGsJQhQWw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MzpGsJQhQWw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वे कांग्रेस नेतृत्व के साथ नई कैबिनेट को लेकर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेता आज राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। बैठक में नए मंत्रियों के नाम और विभागों के बंटवारे पर मंथन होगा।पार्टी सूत्रों के अनुसार डीके शिवकुमार अगले सप्ताह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ नई कैनेट के मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। कांग्रेस नेतृत्व सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसी वजह से सरकार में 4 डिप्टी CM बनाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने से कांग्रेस संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की कोशिश करेगी। शिवकुमार लंबे समय से राज्य कांग्रेस के मजबूत नेता माने जाते रहे हैं और पार्टी संगठन पर उनकी अच्छी पकड़ है।वहीं सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में नई रणनीतियों और समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस अब आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में है। फिलहाल सभी की नजर दिल्ली में होने वाली बैठकों और नई कैबिनेट के गठन पर टिकी हुई है। आने वाले दिनों में कर्नाटक की राजनीति में कई बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।