×

Kangana vs Shiv Sena: कंगना का खुला चैलेंज, 9 सितंबर को आऊंगी मुंबई, हिम्मत है तो रोक लें

 

सुशांत मौत के बाद कंगना रानौत सुर्खियों में बनी हुई है। एक ट्विट के बाद शिवसेना और कंगना के बीच नई बहस छिड़ी हुई है। शिवसेना नेता संजय राउत की मुंबई वापस नहीं आने की धमकी के बाद कंगना रानौत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने कहा है कि जो मुझे मुंबई वापिस नहीं आने के लिए बोल रहे हैं तो उनसे कहना चाहती हूं कि मैंने इस हफ्ते 9 सितंबर को मुंबई आने का फैसला कर लिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शिवसेना नेता संजय राउत के उस चेतावनी पर रियक्शन सामने आया है जिसमें उन्होंने कंगना को मुंबई नहीं आने की धमकी दी थी। इसके बाद कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत को करारा जवाब दिया है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा है कि वह 9 सितंबर को मुंबई वापस आ रही है। किसी के बाप में अगर दम है तो उन्हें रोक कर दिखाए। कंगना रनौत ने लिखा है कि कई लोग मुझे मुंबई वापिस नहीं आने की चेतावनी दे रहे हैं। उनको बता दूं कि मुंबई वापस आने का मैंने फैसला किया है। इस हफ्ते 9 सितंबर को मैं वापस मुंबई आ रही हूं।

कंगना ने इसके साथ ही मुस्कान वाला इमोजी शेयर किया है। कंगना ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी नेता साहिब सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि किसी के पिता की जागीर है मुंबई? महाराष्ट्र में यह क्या हो रहा है। साहिब सिंह ने यह ट्वीट कंगना के एक ट्वीट के जरिए महाराष्ट्र सरकार से सवाल पूछा था।

Read More….
Sushant Case: सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई, रिया चक्रवर्ती के घर NCB की छापेमारी
India-China standoff: LAC तनाव के बीच चीनी रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं राजनाथ