×

Seven naxalites arrested in Jharkhand : झारखंड में सात नक्सली गिरफ्तार

 

झारखंड के खूंटी जिला में पुलिस ने मंगलवार को पांच लाख के इनामी समेत सात माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक, माओवादी को खूंटी जिले के अर्की जंगल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जंगल में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी के आधार पर एक तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें 5 लाख के ईनामी जीत राय मुंड़ा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इनके कब्जे से रिवाल्वर, लैंडमाइंस, आईईडी और 400 जिंदा कारतूस बरामद किए।

पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने एक पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की हत्या को स्वीकारा है।

राज्य के 24 जिलों में से 18 जिलोंे में नक्सली सक्रिय हैं।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस