×

चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ी सुविधा: अब 16 कोच के साथ दौड़ेगी राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस

 

चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राउरकेला से पुरी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब और ज्यादा यात्रियों को सुविधा देगी। 7 अगस्त से यह ट्रेन 8 की जगह 16 कोच के साथ चलेगी।

इस संबंध में ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर संदीप कुमार द्वारा अधिसूचना पत्र जारी कर दिया गया है। ट्रेन में कोचों की संख्या दोगुनी करने का उद्देश्य यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इस बदलाव से न सिर्फ यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी, बल्कि त्योहारों और व्यस्त दिनों में वेटिंग टिकट की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

मुख्य बातें:

  • नई व्यवस्था 7 अगस्त से लागू होगी।

  • पहले ट्रेन में कुल 8 कोच थे, अब 16 कोच होंगे।

  • इस फैसले से खासकर राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर, भुवनेश्वर और पुरी जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।