×

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन, देर रात सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

 

झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात सुदिव्य कुमार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका।बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गयाप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

अस्पताल में जुटने लगे समर्थक

सुदिव्य कुमार के निधन की खबर फैलते ही अस्पताल में उनके समर्थकों और परिचितों की भीड़ जुटने लगी। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताने लगे। माहौल गमगीन हो गया है।समर्थकों के बीच उनके निधन की खबर से शोक की स्थिति है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर मौजूद हैं और अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

राजनीतिक जगत में शोक

सुदिव्य कुमार के निधन की खबर से झारखंड के राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। उनके अचानक निधन से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी है। उनके निधन को राजनीतिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।फिलहाल उनके निधन से जुड़ी अन्य औपचारिक जानकारियों और अंतिम संस्कार को लेकर विवरण का इंतजार है।