×

पत्नी कल्पना सोरेन संग तीर्थ यात्रा पर निकले सीएम हेमंत सोरेन
 

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम जाएंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ तीर्थ यात्रा के लिए रांची से रवाना हो गए हैं। यात्रा के बाद मुख्यमंत्री एक जून को रांची लौटेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रांची से दिल्ली गए हैं, जहां से वे उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में वित्त आयोग की टीम के साथ होगी बैठक

मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में कल 30 मई को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 16वें वित्त आयोग की टीम के साथ अहम बैठक करेंगे। हालांकि इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री ने कल यानी बुधवार को वित्त मंत्री और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें 16वें वित्त आयोग के समक्ष की जाने वाली अनुशंसाओं पर चर्चा की गई। साथ ही कई अहम दिशा-निर्देश भी दिए गए।