सीएम हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के साथ-साथ काम की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की नियमित निगरानी करने और कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी
समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग और पथ निर्माण विभा\ग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति