केंद्रीय गृह सचिव के दौरे से पहले झारखंड में सुरक्षा और व्यवस्था की समीक्षा, डीजीपी ने बताया राज्य का बेहतर प्रदर्शन
केंद्रीय गृह सचिव के आगामी दौरे को लेकर झारखंड की मुख्य सचिव और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तैयारीयों का जायजा लिया। इस समीक्षा बैठक में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और तकनीकी क्षमताओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बैठक के दौरान बताया कि झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में राज्य ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, साइबर अपराधों के खिलाफ भी राज्य की पुलिस ने बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ पारंपरिक अपराध नियंत्रण में, बल्कि नई आपराधिक कानून (New Criminal Law) के कार्यान्वयन में भी झारखंड ने अन्य राज्यों की तुलना में उत्कृष्ट परिणाम दिखाए हैं।
डीजीपी ने विशेष रूप से ऑनलाइन एफआईआर प्रणाली की तारीफ की, जिसमें झारखंड ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में यहां इस सिस्टम का बेहतर और प्रभावी संचालन किया जा रहा है, जो जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करता है।
अनुराग गुप्ता ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय गृह सचिव झारखंड के इन बेहतर प्रदर्शन से संतुष्ट होकर प्रदेश के हालात का सकारात्मक मूल्यांकन करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से भी आगामी दौरे के दौरान सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने भी सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों को कड़ी निगरानी रखने और सहयोग प्रदान करने को कहा ताकि केंद्रीय गृह सचिव का दौरा सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न हो। यह दौरा झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और विकास के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।