×

Kashmir के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

 

जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को पाकिस्तान ने सीमा रेखा (एलओसी) पर भारतीय ठिकानों पर फिर जमकर गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेन्दर आनन्द ने कहा, आज सुबह साढ़े आठ बजे पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया।

नई पीढ़ी को ‘गोलमाल’ के बारे में बात करता देख आनंदित होता हूं: Amol Palekar

गुरुवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ में ही कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया था।

इस साल सीजफायर उल्लंघन में 24 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। पाकिस्तान ने जनवरी से अब तक 2,730 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

सीमा पर बसे गांवों में लोगों को इससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस