×

Rafale fighter jets: वायुसेना के बेड़े में जल्द शामिल होंगे 5 और राफेल, भारत लाने की तैयारी

 

भारतीय वायुसेना को जल्द ही 5 और राफेल फाइटर जेट मिलने वाले हैं। फ्रांस ने इनको भारत के अधिकारियों को संभला दिया है। अब इन राफेल को जल्द ही स्वदेश लाने की तैयारी हो रही है। इसकी दूसरी खेप अक्टूबर में भारत पहुंचने की उम्मीद जगी है। इन पांचों विमानों के भारत आने पर वायुसेना के बेड़े में राफेल फाटइटर जेट की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।

राफेल की पहली खेप को वायुसेना अपने बेड़े में शामिल कर चुकी है। जुलाई के महीने में भारत को राफेल की पहली खेप मिली थी। इन्हें अंबालाके एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात किया गया है। राफेल को उड़ाने की जिम्मेदारी वायुसेना में 17 गोल्डन एरो स्क्वार्डन को सौंपी गई है। लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ भारत का तनाव बरकरार है। एलएसी पर राफेल भारतीय सरहद की निगरानी कर रहा है। अत्याधुनिक हथियारकों और मिसाइलों से लैस राफेल ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की हर चाल को पस्त कर दिया है।

अब फ्रांस से राफेल की दूसरी खेप आने के बाद पश्चिम बंगाल के कलई कुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात किया जाएगा। चीन से सटी पूर्वी सीमा की सुरक्षा के लिए इस फाइटर जेट को तैनात किया जाएगा ताकि चीन की हर चाल को राफेल नाकाम कर सके। बता दें कि फ्रांस से भारत को करीब 58 हजार करो़ड़ रुपये में कुल 36 राफेल फाइटर जेट का सौदा किया है। साल 2021 तक ये सभी राफेल फाइटर जेट भारत को मिलने की उम्मीद है। इनमें से 10 राफेल इसी साल भारत को मिल रहे हैं।

Read More…
Farm law protest: कृषि कानून के विरोध में किसानों का हल्ला बोल, संसद के पास ट्रैक्टर में लगाई आग
Dungarpur Violence: चार दिन के उपद्रव के बाद महापड़ाव खत्म, उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर यातायात बहाल