"अमरनाथ यात्रा" भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का 12वां जत्था रवाना, भक्तों में उत्साह
Jul 14, 2025, 08:10 IST
नमस्कार, आज सावन का पहला सोमवार है और आज सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भोर होते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिरों और सड़कों पर 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंज रहे हैं। अमरनाथ यात्रा और कांवड़ यात्रा जारी है। बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए आज श्रद्धालुओं का 12वां जत्था रवाना हुआ। वहीं, कांवड़ यात्रा के लिए राज्यों में मार्ग और यातायात तैयार कर विशेष व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन टीमों को तैनात किया गया है।