×

शोपियां एनकाउंटर में लश्कर के 2 आतंकी ढेर होने की खबर, वीडियो में जाने सुरक्षाबलों ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि

 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, सुरक्षाबलों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े थे और इनमें एक का नाम पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी वांटेड सूची में शामिल बताया जा रहा है।

शोपियां में कैसे शुरू हुई मुठभेड़?

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/RpteKq8UXVs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/RpteKq8UXVs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि शोपियां के सैदपोरा पायीन के पास छानपोरा इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।जब सुरक्षाबल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे तो आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।

दो आतंकियों के मारे जाने का दावा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो टॉप ऑपरेटिव मारे गए हैं। इनमें जाकिर अहमद गनी और उसका साथी लतीफ भट शामिल बताए जा रहे हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, जाकिर अहमद गनी उन 14 आतंकियों की सूची में शामिल था, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने जारी किया था।

सुरक्षाबलों ने नहीं की पुष्टि

हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक किसी भी आतंकी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और अंतिम पुष्टि सर्च ऑपरेशन पूरा होने तथा घटनास्थल से शव और अन्य सबूत मिलने के बाद ही की जाएगी।

रात में रोका गया था ऑपरेशन

मुठभेड़ 4 जुलाई की शाम करीब 7 बजे शुरू हुई थी। अंधेरा होने के कारण रात में एनकाउंटर और तलाशी अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरत रही हैं और ऑपरेशन के पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।