×

'इस घटना से बेहद दुखी हूं....' अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का एलान 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख जताया है। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने जान गंवाने वालों के लिए दुख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक संदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इस दुखद घटना से बहुत दुखी हैं। उन्होंने जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। PMO के पोस्ट में लिखा है, "दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है।"

PM Narendra Modi expresses grief over the loss of lives due to a mishap at a fireworks factory in Ahmedabad, Gujarat.

The official X handle of the PMO wrote, "...My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured.… pic.twitter.com/IlzKsQc0CP

— ANI (@ANI) July 18, 2026


प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से ₹2 लाख दिए जाएंगे, जबकि घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में पूरी तरह जुटा हुआ है। हादसे के बाद इलाके में राहत कार्य चल रहा है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।

**हादसे में 8 लोगों की मौत, 15 घायल**

शनिवार को एक बड़ी त्रासदी हुई जब गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। यह घटना अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में रामोल-गात्राड रोड पर महमूदपुरा गांव में स्थित 'टैलेंट फायरक्रैकर्स' फैक्ट्री में हुई। दोपहर में अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गई।