×

हिमाचल में मौसम बदला: कई जिलों में बारिश, फुटेज में जाने ओलावृष्टि और तेज तूफान का अलर्ट

 

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आज और कल राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी ओलावृष्टि और तेज तूफान की आशंका है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/MzpGsJQhQWw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MzpGsJQhQWw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पूर्वानुमान के मुताबिक इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। हिमाचल के कई इलाकों में इस समय सेब और अन्य फलों की फसल तैयार हो रही है। ऐसे में ओलावृष्टि और तेज आंधी से बागवानी को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी सब्जियों और अन्य फसलों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान भूस्खलन और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 48 घंटों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।